जिले के खेड़ली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ससुर व दामाद की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी कक्ष में रखवाया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया है।
जानकारी के अनुसार, छोकरवाड़ा खुर्द के रहने वाले दसरथ सिंह अपने दामाद विक्रम को लेने खेड़ली रेलवे स्टेशन आए थे। विक्रम भीलवाड़ा में सरकारी शिक्षक है। जो अपने ससुराल आया था।। दशरथ अपने दामाद को बाइक पर लेकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान थोड़ी दूरी पर कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। घटना के समय बरसात होने के कारण रोड पर वाहन भी कम थे, जिस कारण अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। वही घटना में दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि 20 दिन पहले 16 फरवरी को ही विक्रम की शादी हुई थी।